Trending

चेन खींचने से
 क्यों रुकती है ट्रेन?

ट्रेनों के हर कोच में अंदर एक चेन लगी होती है, जिसे खींचकर यात्री ट्रेन रोक सकते हैं।

लेकिन, क्या आपको पता है कि आखिर इस चेन को खींचने से ऐसा क्या होता है कि फुल स्पीड से भागती ट्रेन भी तुरंत रुक जाती है?


दरअसल, ट्रेन के कोच में लगी अलार्म चेन, ब्रेक पाइप से जुड़ी होती है। जब चेन खींची जाती है, तो ब्रेक एयर पाइप में वॉल्व खुल जाता है और हवा निकल जाती है।

इससे ब्रेक में हवा का दबाव कम होने लगता है, जिससे ट्रेन की गति धीमी हो जाती है। ट्रेन रोकने के लिए प्रेशर पाइप से हवा के प्रेशर को रिलीज कर दिया जाता है।

इससे ब्रेक शू वापस पहिये से चिपक जाते हैं और ट्रेन रुक जाती है। 

लेकिन, ट्रेन खींचने की अनुमति सिर्फ आपात स्थिति में ही दी जाती है। जैसे कि ट्रेन में आग लग जाए, कोई गिर जाए, तब चेन खींची जा सकती है।

अगर किसी वृद्ध या दिव्यांग यात्री को कोई परेशानी हो रही हो, हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या हो, तब चेन खींचकर ट्रेन रोक सकते हैं।

Heading 2

अगर बिना वजह ट्रेन में चेन खींची जाती है, तो यह एक कानूनी अपराध है। इसके लिए उस व्यक्ति को जुर्माना भरना होगा और उसे जेल भी हो सकती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here