Trending

युद्ध से कैसे
बर्बाद होता है
 पर्यावरण?

वनों की कटाई
युद्ध के दौरान अक्सर सेना को छिपाने के लिए जंगलों की अंधाधुंध कटाई करनी पड़ती है। जिससे प्रकृति का काफी नुकसान होता है। 

पानी के स्रोत
युद्ध के दौरान नदियों और झीलों को नुकसान पहुंचता है, जो पीने के पानी और सिंचाई के लिए जरूरी होते हैं। युद्ध के दौरान ये स्रोत जहरीले हो जाते हैं।

प्रदूषण
युद्ध में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक हथियार जैसे नर्व गैस वातावरण को प्रदूषित करती है।

वायु प्रदूषण
बमबारी और विस्फोटक हथियारों के कारण भारी धुआं, धूल वातावरण में मिलता है। जिससे हवा जहरीली हो जाती है।

कार्बन उत्सर्जन
युद्ध के दौरान ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन होता है। कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड्स जैसी गैसें जलवायु परिवर्तन की मुख्य वजहों में से एक हैं।

प्राकृतिक संसाधनों का दोहन
युद्ध के दौरान प्राकृतिक संसाधनों जैसे कि खनिज, पेट्रोलियम का दोहन बढ़ जाता है। इन संसाधनों की कमी दुनिया भर में आर्थिक असंतुलन का कारण बन सकती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here