इजराइल पर हमला
करने वाला
हमास कैसे बना
Trending
इजराइल पर अटैक करके फिलिस्तीन
का चरमपंथी संगठन हमास फिर सुर्खियों में
है जिसका गाजा पट्टी पर कब्जा है।
हरकत अल-मुकावामा अल-इस्लामिया
यानी हमास एक इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन है।
इसकी स्थापना मौलवी शेख अहमद यासीन ने
1987 में की थी।
हमास ने 1988 में अपना चार्टर
प्रकाशित किया जिसमें इजराइल को
मिटाने और फिलिस्तीन में इस्लामी समाज
की स्थापना की कसम खाई गई।
हमास ने पहली बार आत्मघाती
बम विस्फोट ओस्लो समझौते से 5 महीने
पहले अप्रैल 1993 में किया था। हमास ने
इस समझौते की निंदा की थी।
1997 में अमेरिका ने हमास को
आतंकी संगठन करार दिया था।
साल 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी पर
अपना कब्जा छोड़ दिया। इसके बाद से गाजा पट्टी
पर हमास का कब्जा है। जबकि वेस्ट बैंक पर
फिलिस्तीनी नेशनल अथॉरिटी का शासन है।
हमास की राजनीतिक कमान
फिलहाल हानियेह के हाथों में है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here