कैसे खत्म हुई
सिंधु घाटी सभ्यता?

Trending

यह थ्योरी आईआईटी खड़गपुर के जियोलॉजिस्ट अनिल गुप्ता ने 2018 में दी। थ्योरी के अनुसार, सिंधु घाटी सभ्यता खत्म होने के पीछे मॉनसून जिम्मेदार है। 

2350 ईपू से लेकर 1450 ईपू तक सिंधु घाटी सभ्यता के बड़े इलाके में मॉनसून कमजोर रहा। लंबे समय तक सूखा पड़ने से यहां से आबादी पलायन कर गई। 

अनिल गुप्ता ने स्टडी के लिए लद्दाख का सो
मोरिरी क्षेत्र चुना। स्टडी में उन्होंने बताया कि
900 सालों तक उत्तर पश्चिम हिमालय के
इलाके में बारिश नहीं हुई। 

बारिश नहीं होने से वो जलस्रोत सूख गए
जिनसे सिंधु और सतलज जैसी नदियों में
पानी आता था। इन नदियों के किनारे ही सभ्यता
 फली-फूली थी। 

इस कारण सिंधु-सतलज, घग्गर-हकरा नदियों
के किनारे बसी आबादी गंगा-यमुना वैली की
ओर चली गई। कुछ विंध्याचल के दक्षिण तो
कुछ गुजरात के दक्षिण में जा बसी। 

सिंधु घाटी सभ्यता के खत्म होने के पीछे एक
थ्योरी यह है कि भयंकर बाढ़ की वजह से
सबकुछ खत्म हो गया। सिंधु घाटी की धारा
 लगातार बदलती रही। 

मोहनजोदड़ो की पहली बार खुदाई करने वाले
 पुरातत्वविद आरडी बनर्जी ने अपनी पुस्तक में
 मोहनजोदड़ो और किर्थर रेंज के बीच सिंधु नदी के 18 बेसिन की चर्चा की है। 

इसका मतलब है कि सिंधु नदी की 18 बार
धाराएं बदली और उनके निशान मौजूद हैं।
 पाकिस्तान के आर्कियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद
 रफीक मुगल ने भी बार-बार धारा बदलने
को जिम्मेदार माना है। 

पुरातत्वविद डॉ. मार्क जोनाथन केनोयर के
अनुसार, टेक्टोनिक प्लेटों में बदलाव से सिंधु नदी में भयानक बाढ़ आई और सब
तहस-नहस हो गया। 

एक थ्योरी यह भी है कि मकरान तट पर
टेक्टोनिक प्लेटों के ऊपर उठने से सिंधु घाटी के शहर डूब गए। रिसर्च के अनुसार, पिछले
4,000 साल में पाकिस्तान का तटीय क्षेत्र
काफी ऊपर उठा है। 

पुरातत्वविद गुरदीप सिंह ने राजस्थान की
तीन झीलों पर स्टडी कर बताया कि 2230 ई
के आसपास बहुत कम बारिश हुई। इससे
घग्गर-हकरा बेसिन सूख गई। 

घग्गर-हकरा बेसिन की मुख्य नदी सरस्वती
थी जिसे ऋग्वेद में सबसे विशाल नदी बताया
गया है। सरस्वती नदी सूख गई जिससे यहां
रहने वाली बड़ी आबादी पलायन कर गई। 

कई पुरातत्वविदों के अनुसार, अंधाधुंध
शहरीकरण की वजह से जंगल खत्म हो गए,
 जानवर, पक्षी विलुप्त हो गए। इससे कई तरह
के उद्योग बर्बाद हो गए। 

पुरातत्वविद एएन घोष के अनुसार, मौसम
में बदलाव, बाढ़ के कारण व्यापार को सबसे
ज्यादा धक्का पहुंचा। इससे हड़प्ता सभ्यता
की कमर टूट गई। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here