पतंग का निर्माण
कब और कहां हुआ

Trending

पतंग को खुशियों का प्रतीक माना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि पतंग उड़ाते समय हम
आसमान की बुलंदियों को छूना चाहते हैं।

आसमान में हमारी पतंग को काटने आई
अन्य पतंगों से लड़ते हुए हमें जीवन की
मुश्किलों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

माना जाता है कि पतंग का निर्माण ईसा
पूर्व तीसरी सदी में चीन में हुआ। चीन के
दार्शनिक ‘हुआंग थेग’ ने पतंग बनाई थी।

चीन के बाद पतंग का प्रचलन
जापान, कोरिया, थाईलैंड, बर्मा, भारत,
अरब और उत्तर अफ्रीका में हुआ।

भारत में लोग मकरसंक्रांति के दौरान
पतंग उड़ाते हैं। राजस्थान में हर वर्ष तीन
दिन पतंगबाजी की प्रतियोगिता होती है।

पतंग पर लोगों ने कई प्रकार की
कविताएं और कहानियां लिखी हैं।

पतंग को धार्मिक आस्था और
अंधविश्वास से भी जोड़कर देखा जाता है।

चीन में किंन राजवंश के शासन के
दौरान पतंग उड़ाकर उसे अज्ञात छोड़ देने
को अपशकुन माना जाता था।

किसी की कटी पतंग को उठाना भी बुरे
शकुन के रूप में देखा जाता था।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here