अपमान पर बनाई
पहली सुपर कार
लैंबॉर्गिनी

Trending

सुपर कारों के बारें में जब भी बात होती है तो
लैंबॉर्गिनी का जिक्र जरूर होता है। यह दुनिया
की सबसे लग्जरी कारों में से एक है।

1963 में शुरू हुई लैंबॉर्गिनी कंपनी इन
दिनों भारत में 2023 के अपने टारगेट को पूरा
कर लेने की वजह से चर्चा में है।

कंपनी का कहना है कि साल के
पहले महीने में ही उसकी 2023 की सारी
गाड़ियां ‘sold out’ हो गई हैं। 

लैंबॉर्गिनी सुपर लग्जरी कार बनाने के
लिए मशहूर है। लेकिन क्या आपको पता है
कि अगर फेरारी नहीं होती तो लैंबॉर्गिनी
कभी कार कंपनी नहीं बन पाती। 

लैंबॉर्गिनी बनाने वाले फेरुचियो शुरू
से ही स्पोर्ट्स कार के दीवाने थे। जब उनका ट्रैक्टर
का बिजनेस चल पड़ा, तो उन्होंने स्पोर्ट्स कार
‘Ferrari 250 GT Coupe’ खरीदी।

फेरुचियो को अपनी फेरारी में कई
खामियां नजर आईं, उन्होंने देखा कि यह कुछ
ज्यादा ही शोर कर रही है। यह बात बताने
वो फेरारी के दफ्तर पहुंचे।

फेरुचियो एन्जो फेरारी को जब यह बात
बताई तो एन्जो ने तंज कसते हुए कहा-खामी
कार में नहीं, शायद इसे चलाने वाले में है, तुम
अपना ट्रैक्टर का काम देखो।

ये बात फेरुचियो को सही नहीं लगी और उन्होंने
अपमान का बदला लेने के लिए स्पोर्ट्स कार बनाने
की सोची। फिर लैंबॉर्गिनी ने 1963 में अपनी
पहली स्पोर्ट्स कार 350GTV लॉन्च की।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here