क्या आपने कभी सोचा है कि एक देश कितने साल तक टिकता है या उसका औसत जीवनकाल कितना होता है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक देश औसतन 158 साल तक टिकता है। वहीं, साम्राज्यों का औसत जीवनकाल लगभग 250 साल
माना गया है।
अगर बात अमेरिका की करें, तो यह 1776 में स्वतंत्र हुआ था और अब 249 साल
पुराना हो चुका है।
दुनिया का सबसे पुराना देश जापान है, जिसकी उम्र लगभग 2673 साल मानी जाती है। इसका गठन 660 ईसा पूर्व में हुआ था।
अब अगर सबसे नवीनतम देश की बात करें, तो वह है दक्षिण सूडान, जो मात्र
15 साल पुराना है।
आज के कई देश 50 से 100 साल के बीच के हैं, खासकर वे जो ब्रिटिश साम्राज्य के पतन के बाद अस्तित्व में आए।
देश और साम्राज्य में फर्क है, जहां देश सीमाओं में शासन करते हैं, वहीं साम्राज्य विस्तार की नीति अपनाते हैं।
इतिहास बताता है कि देशों का अस्तित्व प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध या शासन तंत्र की नाकामी से भी खत्म हो सकता है।
नेतृत्व भी एक बड़ी भूमिका निभाता है, एक गलत नेतृत्व देश को संकट में डाल सकता है, जबकि अच्छा नेतृत्व उसे बचा सकता है।
अब बात करते हैं सबसे पुराने लोकतंत्रों की तो अमेरिका 249 साल के साथ सबसे पुराना आधुनिक लोकतंत्र है।
इसके बाद स्विट्जरलैंड (1848), न्यूजीलैंड (1852), कनाडा (1867) और यूनाइटेड किंगडम (1922) आते हैं।
कोई भी देश कितने साल तक टिकेगा, ये निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। लेकिन इतिहास बताता है कि यह जनता की भूमिका पर भी निर्भर करता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें