Trending

चुम्बक कैसे
काम करते हैं?

फ्रिज पर चिपकने वाला मैग्नेट कैसे काम करता है या फिर धरती के पास चुम्बकीय ताकत क्यों होती है, चलिए आज इस रहस्य को आसान भाषा में समझते हैं।

चुम्बक एक ऐसा पदार्थ होता है, जो
अपने चारों तरफ एक अदृश्य शक्ति
 यानी चुंबकीय क्षेत्र बनाता है और
खास धातुओं को आकर्षित करती है।

हर चुम्बक के 2 पोल होते हैं। जब
अपोजिट पोल पास आते हैं तो वे एक-दूसरे को खींचते हैं और जब एक जैसे पास
 आते हैं तो वे एक-दूसरे को दूर करते हैं।

चुम्बकों को 3 प्रकारों में बांटा जाता
 है- स्थायी चुम्बक, अस्थायी चुम्बक
और विद्युत चुम्बक।

स्थायी चुम्बक वे होते हैं, जो हमेशा चुंबकीय रहते हैं, जैसे बार मैग्नेट और फ्रिज मैग्नेट।

अस्थायी चुम्बक केवल तब
 चुंबकीय बनते हैं, जब उन्हें किसी
 चुम्बक के पास लाया जाता है।

विद्युत चुम्बक तब बनते हैं, जब किसी
 तार में बिजली प्रवाहित होती है और
वह तार लोहे के चारों ओर लपेटा हो।

हर पदार्थ में इलेक्ट्रॉन होते हैं जो घूमते हैं। जब बहुत सारे इलेक्ट्रॉन एक ही दिशा में घूमते हैं तो मिलकर चुंबकीय क्षेत्र बनाते हैं।

पृथ्वी खुद एक चुम्बक है। इसके अंदर पिघला हुआ लोहा लगातार घूमता है, जिससे एक विशाल चुंबकीय क्षेत्र बनता है जो हमें ब्रह्मांडीय किरणों से बचाता है।

पृथ्वी का यही चुम्बकीय क्षेत्र कंपास की सुई को उत्तर दिशा में टिकाए रखता है। पक्षी, कछुए और मधुमक्खियां भी इसी क्षेत्र की मदद से लंबी दूरी तय करते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here