1. जनवरी
पहला महीना रोमन देवता जेनस के नाम पर है, जिन्हें नई शुरुआत का देवता मानते हैं। लैटिन में इसे जैनअरिस कहा गया, जो बाद में जेनुअरी, फिर जनवरी के रूप में प्रचलित हुआ।
2. फरवरी
यह नाम लैटिन शब्द फैबरा से लिया गया है, जिसका मतलब है "शुद्धि की दावत", कुछ लोग इसे रोम की देवी फेबरुएरिया से भी जोड़ते हैं, जो शुद्धिकरण की देवी हैं।
3. मार्च
मार्च का नाम रोमन युद्ध देवता मार्स के नाम पर पड़ा, जो प्रगति और संघर्ष के प्रतीक थे। रोमन कैलेंडर में यह साल का पहला महीना था, 'मार्च पास्ट' शब्द भी इसी से जुड़ा है।
4. अप्रैल
यह नाम लैटिन शब्द एस्पेरायर से लिया गया है, जिसका मतलब है "खुलना।" इस महीने में बसंत आता है, फूल खिलते हैं। शुरू में इसे एप्रिलिस कहा गया, जो अप्रैल हो गया।
5. मई
मई का नाम रोमन देवता मरकरी की मां माइया के नाम पर है। इसे मेयोरेस से भी जोड़ा जाता है, जिसका मतलब है "बड़े-बुजुर्ग" यह महीना समृद्धि का प्रतीक माना गया।
6. जून
जून का नाम देवी जूनो के नाम पर पड़ा, जो रोमन देवताओं की रानी मानी जाती थीं। यह महीना शादी और परिवार के लिए शुभ माना जाता था।
7. जुलाई
जुलाई का नाम प्रसिद्ध रोमन सम्राट जूलियस सीजर के नाम पर रखा गया। उनका जन्म और मृत्यु दोनों इसी महीने में हुई, इसलिए इस महीने का नाम जुलाई रखा गया।
8. अगस्त
जूलियस सीजर के भतीजे ऑगस्टस सीजर ने अपने नाम को अमर बनाने के लिए पुराने महीने सेक्सटिलिस का नाम बदलकर अगस्त कर दिया था।
9. सितंबर
सितंबर का नाम लैटिन शब्द सेप्टे से लिया गया है, जिसका मतलब है "सातवां" पुराने रोमन कैलेंडर में यह 7वां महीना था, लेकिन बाद में यह 9वां महीना बन गया।
10. अक्टूबर
यह नाम आक्टो से बना है, जिसका अर्थ है "8वां", हालांकि यह अब 10वां महीना है, लेकिन इसका नाम नहीं बदला। कैलेंडर में जनवरी-फरवरी के जुड़ने से महीनों का क्रम बदल गया।
11. नवंबर
नवंबर का नाम लैटिन शब्द नोवेम से लिया गया है, जिसका मतलब है "नौवां" यह रोमन कैलेंडर का 9वां महीना था, लेकिन बाद में यह 11वां महीना बन गया।
12. दिसंबर
यह नाम डेसेम शब्द से बना है, जिसका अर्थ है "10वां"। यह रोमन कैलेंडर का 10वां महीना था, लेकिन जनवरी-फरवरी जुड़ने के बाद अब यह साल का 12वां महीना है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें