Trending

बिना नाक-मुंह पौधे कैसे लेते हैं सांस?

सिर्फ इंसान ही सांस नहीं लेते, बल्कि दुनिया के सारे जीव, यहां तक कि पेड़-पौधे भी सांस लेते हैं, ताकि जिंदा रह सकें।

लेकिन, करीब 100 साल पहले तक लोग इस बात पर यकीन नहीं करते थे कि पेड़-पौधे भी सांस ले सकते हैं।

दरअसल, पेड़-पौधों के पास सांस लेने के लिए इंसानों या दूसरे जीवों की तरह न तो नाक है और न ही मुंह।

ऐसे में भला कौन यकीन करता कि पेड़-पौधों को भी जिंदा रहने के लिए सांस लेनी पड़ती है।

पौधों की पत्तियों में बारीक छेद होते हैं, जिन्हें स्टोमेटा कहते हैं। हर पत्ती के एक वर्ग मिलीमीटर एरिया में ऐसे करीब 300 छेद होते हैं।

ये छेद ही पेड़ों के लिए नाक का काम करते हैं। इन्हीं छेदों के जरिए पौधे कार्बन-डाई-ऑक्साइड अंदर खींचते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

यह बहुत से लोगों को पता नहीं होगा कि पेड़-पौधे सिर्फ पत्तियों से ही नहीं, बल्कि जड़ों के जरिए भी सांस लेते हैं।

जड़ों में मौजूद बारीक रेशों के जरिए पौधों को जिंदा रहने के लिए खाद-पानी के साथ हवा भी मिलती रहती है।

इस तरह, पत्तियों के स्टोमेटा और जड़ों के जरिए पौधों की हर सेल्स तक जिंदा रहने के लिए जरूरी हवा पहुंच जाती है।

पौधों के सांस लेने का यह प्रोसेस दिन-रात चलता रहता है, लेकिन रात के समय ये छेद आंशिक तौर पर ही खुले रहते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here