कैसे होती है
सांप की तस्करी

Trending

सांप के जहर से नशा करने का मामला
आज का नहीं है। सांप और उसके जहर
की तस्करी विदेशों तक होती है।

कई ऐसे मामले सामने आए हैं,
जहां बंगाल बॉर्डर पर करोड़ों रुपए का
सांप का जहर पकड़ा गया।

सांपों के जहर की कीमत इंटरनेशनल
मार्केट में करोड़ों रुपए की होती है। तस्करों
को इसमें मोटी रकम मिलती है।

एक किलो सांप के जहर के बदले सपेरों को
10 लाख रुपए दिए जाते हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय
बाजार में तस्कर ने इस सांप के जहर की
कीमत एक करोड़ से ज्यादा की लगाई।

पूर्वी भारत में 'सिलीगुड़ी कॉरिडोर' में इस
तरह की तस्करी सबसे ज्यादा होती है।

जंगलों से सपेरे सांपों को पकड़कर
उनके दांत तोड़ते हैं और सांप का जहर
निकालकर तस्करों को बेचते हैं।

सांप के जहर का प्रयोग नशे के रूप में
किया जाता है। बताया जाता है कि सपेरों
को सांप का जहर ड्रग्स तस्करों को बेचने
में चार गुना कमाई होती है।

कई आदिवासी इलाके ऐसे हैं,
जहां सपेरों का सीधा संपर्क ड्रग्स
तस्करों के साथ ही होता है।

सांप के जहर के अलावा बॉर्डर एरिया में सांप
की भी तस्करी की जाती है। जहर के साथ-साथ
सांप की स्किन का इस्तेमाल कर बूट्स, हैंडबैग
और वॉलेट जैसी चीजें बनाई जाती हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here