Trending

क्या मकड़ियां
सच में इंसानों को
काटती हैं?

अक्सर लोग मकड़ियों से डरते हैं कि कहीं वे उन्हें काट न लें। लेकिन, क्या मकड़ियां सच में इंसानों को काटती हैं, उनके दांत होते हैं या फिर डंक? आइए जानते हैं।

यह सच है कि मकड़ियां काट सकती हैं, लेकिन वे ऐसा सिर्फ आत्मरक्षा में ही करती हैं। आमतौर पर मकड़ियां इंसानों से दूर भागती हैं और उन्हें काटती नहीं।

मकड़ी जब किसी को काटती है तो वह अपने दांतों से स्किन को भेद देती है। इनकी कई प्रजातियां स्किन के अंदर जहर इंजेक्ट कर देती हैं, जिससे इंसान विकलांग तक हो जाते हैं।

लेकिन, ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। मकड़ियां काटने के लिए इंसानों को खोजकर उनके पास नहीं आतीं। वे आमतौर पर जूतों, कपड़ों या बिस्तर में फंसने पर ही काटती हैं।

मकड़ी के काटने के लक्षण मकड़ी की प्रजाति और व्यक्ति पर उसके जहर के असर पर निर्भर करता है।

मकड़ी के काटने पर लाल चकते, सूजन, दर्द और खुजली जैसे लक्षण दिखते हैं, ऐसे लक्षण दूसरे कीड़ों के काटने पर भी दिखते हैं।

लेकिन जहरीली मकड़ियां, जैसे कि ब्लैक विडो या ब्राउन रेक्लूस के काटने पर मांसपेशियों में दर्द, बुखार और स्किन में घाव जैसा हो जाता है।

मकड़ी के काटने का इलाज लक्षणों की गंभीरता पर निर्भर करता है। प्रभावित स्थान को साबुन से धोएं, सूजन के लिए बर्फ और खुजली के लिए एंटीहिस्टामिन दवा लें।

यदि लक्षण गंभीर हो, जैसे कि तेज दर्द, सांस लेने में दिक्कत या संक्रमण तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

खतरनाक मकड़ी के जहर को काटने के लिए एंटीवेनम और संक्रमण के लिए एंटीबायोटिक्स दिए जा सकते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here