मकड़ी इतना सारा जाला कहां से लाती हैं, जो वह घर के कोनों, पेड़ों और सूनसान जगहों पर लगाती हैं, जानिए इससे जुड़ी
हर जानकारी।
मकड़ी का जाला हटाने के कुछ समय बाद ही वहां फिर से नया जाला बन जाता है। आखिर मकड़ी इतनी जल्दी और बार-बार जाला कैसे बुन लेती हैं?
ऐसा इसलिए होता है की मकड़ी के शरीर से ही एक खास तरह का धागा निकालती है, जिसे स्पाइडर सिल्क कहा जाता है।
यह सिल्क मकड़ी के शरीर में मौजूद ग्रंथियों से निकलता है। हैरानी की बात यह है कि एक मकड़ी के पास सात तरह की अलग-अलग रेशम ग्रंथियां होती हैं।
जब यह धागा मकड़ी के शरीर से बाहर आता है तो यह लिक्विड फॉर्म में होता है। हवा के संपर्क में आते ही यह मजबूत धागे में बदल जाता है।
मकड़ी के जाले सिर्फ जाल बुनने के लिए नहीं होते बल्कि शिकार फंसाने और खुद को बचाने के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जाता है।
कई मकड़ियों के जाले इतने मजबूत होते हैं कि छोटे कीड़े ही नहीं बल्कि कुछ पक्षी भी इनमें फंस जाते हैं।
यह जाले रेशम से भी ज्यादा लचीले और टिकाऊ होते हैं। मकड़ी अपने जाले को जरूरत के हिसाब से मजबूत या लचीला बना सकती है।
इसकी मजबूती को देखते हुए वैज्ञानिक भी स्पाइडर सिल्क जैसा मजबूत फाइबर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
अगर मकड़ी का जाला हटाने के बाद फिर से बन जाता है, तो समझ लीजिए कि मकड़ी वहीं आसपास है और वह दोबारा अपनी जगह बना रही है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें