क्या आपने सोचा है कि जब बाहर बहुत गर्मी या सर्दी होती है, तब भी हमारा शरीर कैसे संतुलित रहता है। आइए इसका कारण समझते हैं
इसे होमियोस्टैसिस कहते हैं। मतलब, शरीर खुद को बदलती परिस्थितियों के हिसाब से ढाल लेता है और तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस बनाए रखता है।
इंसान वॉर्म ब्लडेड होते हैं। यानी बाहर की ठंड या गर्मी का असर सीधा हमारे शरीर के तापमान पर नहीं पड़ता। इसका कारण हाइपोथैलेमस है।
हाइपोथैलेमस हमारे दिमाग में होता है। यही शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है। यह तापमान और शरीर की स्थिति को समझकर तुरंत एक्शन लेता है।
जब शरीर गरम होता है, तो हाइपोथैलेमस पसीना बहाने का आदेश देता है। इससे शरीर की गर्मी बाहर निकलती है और शरीर ठंडा होने लगता है।
वहीं, जब बहुत ठंड होती है, तो हाइपोथैलेमस कांपने का निर्देश देता है। इससे मांसपेशियां सिकुड़ती हैं और शरीर के अंदर
गर्मी पैदा होती है।
शरीर खून का बहाव भी कंट्रोल करता है। जब गर्मी हो, तो खून त्वचा के पास जाता है ताकि गर्मी निकल सके। सर्दी में खून अंदर रहकर गर्मी से बचाता है।
हमारी त्वचा के नीचे फैट की परत भी शरीर को इंसुलेट करती है। ये वसा शरीर की गर्मी को बाहर निकलने से रोकती है और
तापमान बनाए रखती है।
कभी-कभी तापमान बहुत ज्यादा गिर या बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर अलर्ट मोड में चला जाता है और तुरंत सुधार की
प्रक्रिया शुरू करता है।
शरीर की ये ऑटोमैटिक व्यवस्था जीवन के लिए बेहद जरूरी है। अगर तापमान बहुत अधिक बिगड़ जाए तो चक्कर, बेहोशी या मौत तक भी हो सकती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें