1608 में ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापारियों ने पहली बार भारत में कदम रखा, वे गुजरात के सूरत पोर्ट पर पहुंचे, जहां से भारत में उनका सफर शुरू हुआ।
शिप के कैप्टन विलियम हॉकिंस ने मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात कर सूरत में फैक्ट्री खोलने की इजाजत मांगी, लेकिन जहांगीर ने इनकार कर दिया।
अंग्रेजों ने उन जगहों का रुख किया जहां मुगलों का शासन नहीं था। 1611 में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में उन्हें फैक्ट्री खोलने की अनुमति मिली।
1615 में ब्रिटिश सरकार की तरफ से सर थॉमस रो जहांगीर से मिले, उन्होंने उनको कीमती तोहफे दिए, जिससे जहांगीर खुश हुए और अंग्रेजों को व्यापार की इजाजत मिल गई।
कुछ दशकों में कंपनी ने मुंबई, मद्रास, पटना, अहमदाबाद और आगरा में फैक्ट्रियां खोल लीं, वे मसाले, कपास, नील, चाय और अफीम का व्यापार करने लगे।
1670 में ब्रिटिश किंग चार्ल्स द्वितीय ने ईस्ट इंडिया कंपनी को करेंसी छापने और खुद की सेना रखने की इजाजत दे दी, अब अंग्रेज और मजबूत हो चुके थे।
1714 से अंग्रेज लाल किले में आने लगे, वे घुटने टेककर बादशाह को सलामी देते और धीरे धीरे दिल्ली दरबार में अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
1803 में मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय ने मराठों से बचने के लिए अंग्रेजों को सैन्य मदद के लिए बुलाया, ये मुगलों की सबसे बड़ी गलती साबित हुई।
11 सितंबर 1803 को पटपड़गंज (अब पूर्वी दिल्ली) में अंग्रेजों और मराठों के बीच
युद्ध हुआ।
अंग्रेजों ने मराठों को हरा दिया और दिल्ली पर उनका अप्रत्यक्ष शासन शुरू हो गया, अब मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय अंग्रेजों की पेंशन पर जी रहे थे।
बहादुर शाह जफर तक आते-आते मुगलों की सत्ता पूरी तरह खत्म हो गई और अंग्रेजों ने भारत पर पूरी तरह कब्जा कर लिया।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें