1. सही कपड़े चुनें
हल्के रंग के, ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें, सिंथेटिक कपड़े पसीने को सोखते नहीं हैं और गर्मी बढ़ाते हैं।
2. खुद को हाइड्रेटेड रखें
खूब सारा पानी पिएं, शरीर में पानी की कमी से पसीना ज्यादा आता है, नारियल पानी, नींबू पानी और ताजे फलों का रस भी फायदेमंद होता है।
3. ठंडे पानी से नहाएं
दिन में एक या दो बार ठंडे पानी से नहाने से शरीर का तापमान कम होता है और पसीना कम आता है।
4. हल्का खाना खाएं
मसालेदार और भारी खाने से बचें, ऐसे फल और सब्जियां खाएं जिनमें पानी की मात्रा ज़्यादा हो, जैसे खीरा, तरबूज ।
5. एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल करें
पसीना कम करने वाले एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल करें, खासकर अंडरआर्म्स और पैरों पर, डियोडरेंट सिर्फ गंध को छुपाता है, पसीना कम नहीं करता।
6. ठंडी जगहों पर रहें
जहां तक हो सके, एयर कंडीशनर या कूलर वाली जगहों पर रहें, अगर बाहर जाना जरूरी हो तो धूप से बचें और छाता या टोपी का इस्तेमाल करें।
7. कैफीन और शराब से बचें
कैफीन और शराब शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं और पसीने को बढ़ा सकते हैं।
8. छोटे-छोटे ब्रेक लें
अगर आप बाहर हैं, तो बीच-बीच में आराम करें और किसी ठंडी जगह पर जाएं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें