1. शांत रहें और घबराएं नहीं
आग की स्थिति में शांति से काम ले। घबराने से हालत और बिगड़ेंगे। शांत दिमाग से स्थिति को समझे और निर्णय करे। सही निर्णय लेने से जान-माल की हानि रोकी जा सकती है।
2. फायर अलार्म और अलर्ट सिस्टम
का प्रयोग
अगर परिसर में फायर अलार्म है, तो तुरंत उसे सक्रिय करें। यह दूसरों को खतरे की सूचना देने का सबसे तेज तरीका है। समय पर अलर्ट कई लोगों की जान बचा सकता है।
3. फायर एक्टिंग्विशर का सही उपयोग
अलग-अलग आग के लिए अलग एक्सटिंग्विशर (जैसे ABC, CO₂) होते हैं। इस्तेमाल करने से पहले 'PASS' विधि (पुल, एम, स्क्वीज, स्वीप) जानें। हर किसी को इसकी ट्रेनिंग जरूरी है।
4. बिजली से लगी आग में पानी का
प्रयोग न करें
बिजली से लगी आज पानी का उपयोग करने से करंट फैल सकता है। CO₂ या ड्राई पाउडर एक्सटिंग्विशर का ही उपयोग करें।
5. गैस लीक होने पर वॉल्व बंद करें
आग रसोई या गैस से संबंधित है, तो तुरंत सिलेंडर का वाल्व बंद करें। खिड़कियां खोलें और बिजली के स्विच को हाथ न लगाएं। गैस की आग बुझाने के लिए कंबल या रेत यूज करें।
6. आपातकालीन रास्ते जानें
घर या कार्यालय में आपातकालीन निकास की जानकारी रखें। आग के दौरान धुएं से दूर रहते हुए उसी रास्ते से बाहर निकलें। लिफ्ट का प्रयोग कभी न करें, हमेशा सीढ़ियों का उपयोग करें।
7. धुएं से बचने के लिए नीचे
झुककर निकलें
धुआं ऊपर की ओर जाता है और दम घोंट सकता है। नीचे झुककर और नाक-मुंह को कपड़े से ढककर बाहर निकलें। यह दम घुटने और बेहोशी से बचाता है।
8. बच्चों-बुजुर्गों को प्राथमिकता
बचाव के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और विकलांगों को पहले बाहर निकालें। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सबसे पहले है। सभी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना पहला लक्ष्य होना चाहिए।
9. फालतू सामान से आग फैलने से रोकें
कागज, प्लास्टिक, तेल जल्दी आग पकड़ते हैं। ऐसे ज्वलनशील पदार्थों को सीमित मात्रा में और सुरक्षित स्थान पर रखें। अव्यवस्थित जगहें आग फैलने का खतरा बढ़ाती हैं।
10. फायर ब्रिगेड को तुरंत कॉल करें
यदि आग बढ़ने लगे तो स्थानीय फायर स्टेशन पर तुरंत कॉल करें। पता स्पष्ट और शांत स्वर में बताएं, घबराएं नहीं। पेशेवर मदद समय पर मिलने से बड़ा नुकसान टल सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें