घर बैठे बनवाएं
पैन कार्ड
Utility
घर बैठे पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो
सबसे पहले गूगल पर जाएं, Apply For
Pan Card लिखकर सर्च करें।
सर्च रिजल्ट सामने आने के बाद आपके
सामने NSDL का पहला लिंक आएगा।
आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
NSDL की ऑफिशियल साइट पर Apply
Online सेक्शन में एप्लिकेशन टाइप में
आपको न्यू पैन ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा।
अब आपको स्क्रीन पर दिख रहे फॉर्म
को पूरा भरना होगा। यहां आपसे आपकी
कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी,
जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी।
सभी डिटेल्स भरने के बाद नीचे दिख रहे
कैप्चा कोड को डालकर सबमिट करें।
इसके बाद आपको Aadhaar Card से जुड़ी
कुछ डिटेल्स शेयर करनी होंगी, ये डिटेल्स
पैन कार्ड को बनाने में आपकी मदद करेंगी।
आधार कार्ड से जुड़ी डिटेल देने के बाद
106.90 रुपए की फीस भरनी होगी,
इस फीस में जीएसटी शामिल है।
फीस पेमेंट करने के बाद आपने पैन कार्ड
एप्लिकेशन भरते वक्त जो पता दिया होगा,
उस पते पर लगभग 15 से 20 दिनों के अंदर
पैन कार्ड घर पर आ जाएगा।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here