Trending

कैसे बढ़ाएं अपना सेल्फ कंट्रोल

हमारा दिमाग अक्सर आसान और तुरंत फायदे वाली चीजों की ओर भागता है, लेकिन इससे कई बार हमें नुकसान होता है, अच्छी बात यह है कि सेल्फ-कंट्रोल को मजबूत करना मुमकिन है।

1. अपने लक्ष्य तय करें
आप क्या हासिल करना चाहते हैं, इसे साफ-साफ लिखें, छोटे और बड़े, दोनों तरह के लक्ष्य बनाएं। जब पता होगा कि आप किस चीज के लिए काम कर रहे हैं, तो खुद को कंट्रोल करना आसान हो जाएगा।

2. कमजोरियों को पहचानें
आपको कौन सी चीजें भटकाती हैं या आपके कंट्रोल को तोड़ती हैं? क्या यह सोशल मीडिया है, मीठा खाना है, या कोई और आदत? जब आप अपनी कमजोरियों को जान जाएंगे।

3. ट्रिगर से बचें
अगर आप जानते हैं कि कोई खास चीज आपको भटकती है, तो उससे जितना हो सके दूर रहें।

4. छोटे कदम उठाएं
एकदम से सब कुछ बदलने की कोशिश न करें, छोटे-छोटे बदलावों से शुरुआत करें, जैसे, अगर आप जंक फूड कम करना चाहते हैं, तो हफ्ते में एक दिन कम खाएं।

5. खुद को इनाम दें
जब आप अपने सेल्फ-कंट्रोल का इस्तेमाल करते हैं और अपने लक्ष्य के करीब पहुंचते हैं, तो खुद को इनाम दें।

6. माइंडफुलनेस का अभ्यास करें
माइंडफुलनेस का मतलब है अपने प्रेजेंट पर ध्यान देना, जब आपको कोई इच्छा महसूस हो, तो उसे तुरंत पूरा करने के बजाय उस पर ध्यान दें।

7. अपनी नींद पूरी करें
जब आप थके होते हैं, तो खुद को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है, हर रात 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

8. असफलता से सीखें
सेल्फ-कंट्रोल बढ़ाना एक सफर है, और इसमें गलतियां होना स्वाभाविक है। अगर आप कभी भटक जाते हैं, तो निराश न हों, अपनी गलती से सीखें और अगली बार बेहतर करने की कोशिश करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here