Trending

मल्टीटास्किंग कैसे बनें 

1. सबसे पहले ये तय करें कि आपके लिए सबसे जरूरी काम क्या है। जो काम सबसे जरूरी हो, उसे पहले करें, इससे आप सही दिशा में काम कर पाएंगे।

2. अगर कोई बड़ा काम है, तो उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। एक बार में एक ही हिस्से पर ध्यान दें, इससे काम आसान लगेगा और आप बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

3. अपने दिन की शुरुआत करने से पहले ही तय कर लें कि आपको क्या-क्या काम करने हैं। एक लिस्ट बनाएं और उसे फॉलो करें, इससे आपको काम याद रहेंगे और आप कुछ भूलेंगे नहीं।

4. जब आप योजना बनाएं, तो जो काम सबसे जरूरी और अहम हों, उन्हें अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रखें और पहले वही निपटाएं।

5. काम करते समय अपना फोन, सोशल मीडिया या कोई भी ऐसी चीज जो आपका ध्यान भटका सकती है, उसे दूर रखें, शांत जगह पर काम करें।

6. लगातार काम करने से आप थक सकते हैं, बीच-बीच में छोटा ब्रेक लें। थोड़ा टहल लें या कुछ मिनटों के लिए आंखें बंद कर लें, इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे।

7. अगर आप पहले से ही बहुत व्यस्त हैं और कोई और काम आ जाए, तो जरूरी नहीं कि हर काम के लिए हां ही बोलें, अपनी क्षमता के अनुसार ही काम लें।

8. मल्टीटास्किंग का मतलब ये नहीं कि आप एक साथ कई काम करें। एक समय में एक ही काम पर पूरा ध्यान दें और जब वो पूरा हो जाए, तब दूसरा काम शुरू करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here