Trending

अपना खुद का कैफे कैसे खोलें

1. प्लानिंग
सबसे पहले सोचें कि आपका कैफे कैसा होगा, थीम क्या होगी, किस तरह की चीजें बेचेंगे , और कहां खोलना चाहते हैं। एक कागज पर सब कुछ लिख लें।

2. पैसे का इंतजाम
कैफे खोलने में काफी पैसे लगते हैं। देखें कि आपके पास कितने पैसे हैं और अगर कम पड़ रहे हैं तो बैंक से लोन लेने या किसी को पार्टनर बनाने के बारे में सोचें।

3. जगह तलाशें
एक अच्छी जगह चुनें, जहां ज्यादा लोग आते-जाते हों। ध्यान रखें कि जगह ज्यादा महंगी न हो और वहां पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं हों।

4. जरूरी सामान खरीदें
कैफे के लिए आपको मशीनें, बर्तन, टेबल, कुर्सी और सजावट का सामान खरीदना होगा।

5. सरकारी काम पूरा करें
कैफे चलाने के लिए सरकार से कुछ जरूरी लाइसेंस लेने होंगे। इसके बारे में पता करें और उन्हें समय पर पूरा करें।

6. सामान और कर्मचारी
अच्छी चाय, कॉफी और खाने-पीने का सामान खरीदें। काम करने के लिए भरोसेमंद लोगों को रखें, जो ग्राहकों से अच्छे से बात करें।

7. मार्केटिंग करें
लोगों को अपने कैफे के बारे में बताएं। आप अखबार में विज्ञापन दे सकते हैं या सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं।

8. खोलें और ध्यान रखें
जब आपका कैफे खुल जाए, तो ग्राहकों का अच्छे से स्वागत करें और ध्यान रखें कि सब कुछ ठीक चल रहा है। समय-समय पर अपने कैफे में बदलाव करते रहें, ताकि लोग आते रहें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here