Trending

ये हैं चश्मे के लेंस की लाइफ बढ़ाने के हैक्स!

1. माइक्रोफाइबर कपड़ा है बेस्ट
चश्मे को हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें। यह कपड़े चश्मे के लेंस से धूल और उंगलियों के निशान को बिना खरोंच लगाए हटाते हैं। इसे अपने चश्मे के केस में हमेशा रखें।

2. लेंस-क्लीनिंग स्प्रे है असरदार
खास तौर पर चश्मे के लिए बने स्प्रे का इस्तेमाल करें। बस स्प्रे को लेंस पर छिड़कें और फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से धीरे-धीरे पोंछें। ये लेंस पर जमी गंदगी को आसानी से हटाते हैं।

3.  पानी और डिश सोप का यूज
अगर आपके पास स्प्रे या माइक्रोफाइबर कपड़ा नहीं है, तो आप अपने चश्मे को हल्के गर्म पानी और एक बूंद डिश सोप से धो सकते हैं। 

4. लेंस-क्लीनिंग वाइप्स का उपयोग
ये वाइप्स एक बार इस्तेमाल के लिए होते हैं। ये आसानी से आपकी जेब या बैग में आ जाते हैं। ये लेंस को साफ करने और कीटाणु रहित करने में मदद करते हैं।

5. सांस की नमी से पोंछें
अगर आपके पास इनमें से कुछ भी नहीं है, तो आप अपने लेंस को सांसों की नमी से साफ कर सकते हैं और फिर एक साफ कपड़े से धीरे से पोंछ सकते हैं।

6. सूखा कपड़ा इस्तेमाल न करें
कभी भी अपने चश्मे को किसी सूखे कपड़े, टिशू पेपर, या शर्ट के कपड़े से न पोंछें। ये लेंस को खरोंच सकते हैं।

7. धीरे से पोंछें
जब आप अपने चश्मे को पोंछते हैं, तो लेंस पर बहुत ज्यादा दबाव न डालें। हल्के हाथ से और धीरे-धीरे पूरे लेंस को पोंछें ताकि गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाए।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here