मन को कैसे
काबू में रखें
Trending
जब हम एकांत में होते हैं, तब गलत विचारों से बचना चाहिए और जब हम कई लोगों के साथ होते हैं, तब अपनी वाणी पर काबू रखना चाहिए।
जिन रिश्तों में आपसी सम्मान, प्रेम जैसी भावनाएं होती हैं, वे रिश्ते टूटते नहीं हैं। रिश्ते में जब स्वार्थ आ जाता है तो वह रिश्ते ज्यादा दिन टिक नहीं पाता है।
गुस्सा करीबी रिश्ते भी तोड़ देता है। गुस्से में कभी भी गलत बातें न कहें। गुस्सा तो थोड़ी देर में शांत हो जाता है, लेकिन बोली हुई बातें वापस नहीं आती हैं।
अशांत मन के साथ सोचेंगे तो परेशानियों का समाधान नहीं मिल पाएगा। विपरीत समय में भी मन को शांत रखें, तभी परेशानियों का निराकरण हो सकता है।
मुश्किल समय में धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए और अच्छे दिनों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए, वर्ना परेशानियां और ज्यादा बढ़ जाती हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here