Trending

मोबाइल डाटा बचाने के 10 टिप्स

1. ऑटोमैटिक ऐप अपडेट बंद करें
ऐप्स का ऑटो अपडेट बंद कर दे। बैकग्राउंड में ऐप अगर खुद से अपडेट होते हैं तो डाटा की खपत ज्यादा होती है। जरूरत हो तभी Wi-Fi पर मैनुअली अपडेट करें।

2. बैकग्राउंड डेटा को लिमिट करें
फोन की सेटिंग्स में जाकर बैकग्राउंड डाटा पर रोक लगाएं, जिससे ऐप बैकग्राउंड में चलते-चलते डेटा नहीं खाएंगे। खासतौर पर फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स। 

3. ब्राउजिंग के लिए डाटा सेवर
मोड ऑन करें
क्रोम या अन्य ब्राउजर में "डेटा सेवर" ऑन करें। यह वेबपेज को कंप्रेस करके जल्दी लोड करता है और कम डेटा खर्च करता है। यूजर एक्सपीरियंस अच्छा बना रहता है।

4. हाई-क्वालिटी वीडियो न देखें
जरूरत न हो तो यूट्यूब पर वीडियो की क्वालिटी लो रखें। 720p या 1080p की जगह 360p या 480p चुनें। वीडियो देखते हुए ही MB उड़ जाते हैं।

5. ऑटो-प्ले वीडियो बंद करें
फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर में वीडियो खुद चलने लगते हैं। सेटिंग्स में जाकर ऑटो-प्ले ऑप्शन बंद करें या Wi-Fi तक सीमित करें। यह बिना मतलब का डेटा खर्च रोकता है।

6. भारी फाइल्स Wi-Fi पर ही डाउनलोड करें
फिल्म, सॉफ्वेयर या बड़ी फाइल्स सिर्फ Wi-Fi से डाउनलोड करें। मोबाइल डेटा से डाउनलोडिंग करने पर लिमिट जल्दी खत्म हो जाती है।

7. क्लाउड बैकअप को Wi-Fi
तक सीमित करें
गूगल फोटोज या ड्राइव जैसी सेवाएं डेटा बैकअप में काफी डेटा खा जाती हैं। सिर्फ Wi-Fi पर ही बैकअप सेटिंग करें। यह डेटा को लंबे समय तक चलाने में मदद करता है।

8. ऑफलाइन मोड का इस्तेमाल करें
स्पॉटिफाई, यूट्यूब प्रीमियम या नेटफ्लिक्स पर ऑफलाइन डाउनलोड करें। Wi-Fi पर डाउनलोड करके बाद में बिना डेटा चलाएं। यात्रा या ब्रेक टाइम में ये बहुत काम आता है।

9. ऐप्स की डेटा यूसेज ट्रैक करें
कौन सा ऐप डेटा की कितनी खपत कर रहा है, इसका सेटिंग्स के जरिए ट्रैक रखें। फालतू ऐप्स को हटा दें या उनका यूज सीमित करें। हर हफ्ते चेक करना एक अच्छी आदत है।

10. मोबाइल हॉटस्पॉट कम इस्तेमाल करें
हॉटस्पॉट से कनेक्टेड डिवाइसेज डेटा तेजी से खपत करती हैं। जब जरूरी हो तभी हॉटस्पॉट ऑन करें और पासवर्ड से सुरक्षित रखें। लगातार चालू रखने से डेटा खत्म हो सकता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here