कैसे होंगे रामलला के
दर्शन, जानें पूरा प्रोसेस
Trending
22 जनवरी 2024 को रामलला अपने
स्थान पर विराजेंगे। इस दिन का का राम
भक्तों को लंबे वक्त से इंतजार था।
भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा
होने के बाद भारी संख्या में श्रद्धालुओं के
अयोध्या पहुंचने की संभावना है।
अगर आप भी रामलला के दर्शन करने के
लिए अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन
वहां तक पहुूंचने का रूट नहीं तय कर पा रहे,
तो आगे बताए गए विकल्प अपना सकते हैं।
लखनऊ, दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों से
अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा चालू हो गई है।
आप बस के जरिए अयोध्या पहुंच सकते हैं।
आप ट्रेन से भी अयोध्या जा सकते हैं।
वहां रेलवे स्टेशन से सिर्फ 5 किलोमीटर का
सफर तय कर आप राम मंदिर पहुंच जाएंगे।
अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम
एयरपोर्ट भी है। यह एयरपोर्ट राम मंदिर से
करीब 10 किलोमीटर दूर है।
इंडिगो की तरफ से अयोध्या के लिए उड़ान
सेवा शुरू की जा रही है। फिलहाल दिल्ली और
अहमदाबाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट चालू हैं।
मंदिर में रामलला के दर्शन 30 फुट की
दूरी से हो सकेंगे। श्रद्धालु पूरब दिशा से दर्शन
के लिए प्रवेश करेंगे, सिंह द्वार से आगे बढ़ते
हुए रामलला के सामने होंगे।
दर्शन करके भक्त बाएं घूमेंगे।
उसके बाद आगे पीएफसी भवन से सामान
लेकर बाहर निकल जाएंगे।
श्रद्धालुओं को दर्शन स्थल पर प्रसाद
नहीं मिल पाएगा। उन्हें रामलला का दर्शन
करने के बाद लौटते समय दर्शन मार्ग के
पास परकोटा से प्रसाद मिलेगा।
अयोध्या में आप हनुमानगढ़ी मंदिर, नागेश्वरनाथ
मंदिर, कनक भवन, राम की पैड़ी, गुप्तार घाट
और रामकोट भी दर्शन करने जा सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here