आप डिजीलॉकर से अपने जरूरी दस्तावेज आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और उसे किसी भी समय एक्सेस कर सकते हैं।
डिजीलाॅकर से आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, वाहन पंजीकरण जैसे जरूरी दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐप डाउनलोड करेंअगर आपके पास डिजीलॉकर ऐप नहीं है, तो इसे गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से डाउनलोड करें।
लॉगिन करें
ऐप खोलें और अपने डिजीलॉकर खाते में लॉगिन करें। अगर आपके पास अकाउंट नहीं है, तो आप आधार नंबर या फोन नंबर से बना सकते हैं।
दस्तावेज खोजें
लॉगिन करने के बाद आपको डिजीलॉकर के डैशबोर्ड पर कई दस्तावेज दिखाई देंगे।
आप अपने दस्तावेज का नाम जैसे, स्कूल प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड सर्च बॉक्स में टाइप करके आसानी से उसे खोज सकते हैं।
डाउनलोड करें
जिस दस्तावेज को डाउनलोड करना है, उस पर क्लिक करें। उस दस्तावेज को अपनी डिवाइस में डाउनलोड करें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें