अपनी डेट के बारे में कुछ जानकारी हासिल करें, जैसे कि वह क्या पसंद करते हैं, क्या करते हैं, इससे आपको बातचीत शुरू करने में आसानी होगी।
अपने आप पर विश्वास रखें और शांत रहें। घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन इसे अपने ऊपर हावी न होने दें।
नई चीजों को जानने और सीखने के लिए खुले रहें। अपने डेट के बारे में जानने के लिए एक्साइटिड रहें और उनकी बातों को ध्यान से सुनें।
बातचीत को फ्लो में रखें, अपने विचारों और भावनाओं को साझा करें, लेकिन अपने डेट को भी बोलने का मौका दें।
पहली डेट को एक मजेदार अनुभव बनाने की कोशिश करें। हंसें और हल्के-फुल्के मूड में रहें।
किसी और की तरह बनने की कोशिश न करें।अपने आप पर विश्वास रखें और अपनी पर्सनैलिटी को दिखाएं।
पहली डेट के बारे में सकारात्मक सोच रखें। अगर कुछ गलत हो जाता है, तो निराश न हों।
अपनी डेट की बातों को ध्यान से सुनें। इससे उन्हें लगेगा कि आप उनकी परवाह करते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें