AI वॉइस क्लोन स्कैम
की ऐसे करें पहचान
Trending
इन दिनों ठगी की ऐसी अजीबो-गरीब
घटनाएं हो रही हैं, जिनपर भरोसा करना
मुश्किल है। कुछ लोगों के पास दोस्तों,
रिश्तेदारों या फैमिली मेंबर की कॉल आई
और बाद में खाते से पैसे उड़ गए।
दरअसल, साइबर ठग आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से लोगों के दोस्त
या परिचितों की आवाज कॉपी करते हैं,
फिर उसी आवाज का इस्तेमाल करके कॉल
पर मदद के नाम पर पैसे मांगते हैं।
अपनों की आवाज सुनकर लोग अक्सर
इन ठगों के झांसे में आकर अपनी रकम
गंवा देते हैं। लेकिन, आप कुछ टिप्स अपनाकर
साइबर ठगों के AI वॉइस क्लोन स्कैम
से बच सकते हैं।
अगर कोई परिचित आपको अचानक
कॉल करे और तुरंत मदद की गुहार लगाए,
तो आपको सतर्क हो जाएं। ऐसी स्थिति में बिना
क्रॉस चेक करे तुरंत पैसे न ट्रांसफर करें।
अचानक ऐसे किसी परिचित की
कॉल आए, जो काफी दिनों से आपके
संपर्क में नहीं है और उसकी आवाज
बनावटी लगे तो अनदेखी न करें।
आपका परिचित किसी अनजान नंबर
से कॉल करता है या वॉइस मेल या फिर
वॉइस चैट भेजता है, तो उसे रिप्लाई न करें।
उस परिचित के पुराने मोबाइल नंबर पर
कॉल करके क्रॉस चेक जरूर करें।
आपके परिचित की आवाज में कॉल
करके कोई मदद मांगे और किसी अनजान
अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहे,
तो उसपर बिल्कुल भरोसा न करें।
जिस आवाज को सुनकर आप अपना
दोस्त समझ रहे हैं, वह साइबर ठग हो सकता है।
इसलिए हमेशा सावधान रहें, सतर्क रहें,
ताकि ऐसी धोखाधड़ी से बच सकें।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here