‘क्रश' का मतलब है कि जब आप किसी इंसान को देखते हैं और आपको वह बहुत पसंद आता है। आप उसकी तरफ अट्रैक्टिव महसूस करते हैं और उनके लिए दिल में खास जगह बनाते हैं।
1. बी याॅरसेल्फ
सबसे जरूरी बात यह है कि आप दिखावा न करें। जैसे आप हैं वैसे ही रहें। सच्चा और इमानदार होना सबसे अट्रैक्टिव होता है।
2. आत्मविश्वास दिखाएं
आत्मविश्वास का मतलब यह नहीं है कि आपको घमंडी होना है। इसका मतलब है कि आप अपनी पहचान और क्षमताओं पर विश्वास रखें। जब आप आत्मविश्वासी होते हैं, तो लोग आपकी तरफ आकर्षित होते हैं।
3. बातचीत शुरू करें
उनसे बात करने से न डरें। आप छोटी-छोटी बातों से शुरू कर सकते हैं। जैसे, उनसे पूछना कि उनका दिन कैसा बीता या किसी विषय को लेकर उनकी राय जानना।
4. अच्छे श्रोता बनें
जब वे बात कर रहे हों, तो ध्यान से सुनें। इससे उन्हें यह महसूस होगा कि आप उनकी बातों को महत्व देते हैं।
5. उनकी तारीफ करें
उनकी किसी अच्छी क्वालिटी के लिए उनकी तारीफ करें। जैसे, उनके सेंस ऑफ ह्यूमर या नॉलेज की सराहना करना।
6. सम्मान दें
उनका और उनकी राय का सम्मान करें। अगर आप दोनों की राय अलग हो, तो बहस न करें, बल्कि उसे समझने की कोशिश करें।
7. मजेदार और सकारात्मक रहें
कई लोगों को ऐसे लोग पसंद आते हैं जो खुश और सकारात्मक रहते हैं। आप उनके साथ मजेदार और पॉजिटिव बातें करें।
8. हॉबीज और रुचियों को साझा करें
उन्हें बताएं कि आपको क्या पसंद है, और उनकी रुचियों के बारे में भी जानें। इससे आप दोनों को एक-दूसरे के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें