आज 1 लाख रुपए में आप जितना सामान खरीद सकते हैं, कल उतनी ही चीजें खरीदने के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत होगी।
10 साल बाद 1 लाख रुपए की वैल्यू बमुश्किल 55 हजार रुपए ही बचेगी। 20 साल में तो यह और भी कम होकर एक तिहाई रह जाएगी।
महंगाई जिस हिसाब से बढ़ रही है, ऐसे में आपको अपने पैसे को बढ़ाने की जरूरत है।
म्यूचुअल फंड
अगर बाजार सालाना 10% की दर से बढ़ता है, तो आपके 1 करोड़ 10 साल में लगभग 2.59 करोड़, 20 साल में 6.73 करोड़ और 30 साल में 17.45 करोड़ हो सकते हैं।
महंगाई-संरक्षित निवेश
फिक्स्ड डिपॉजिट और बॉन्ड्स महंगाई को हर बार मात नहीं दे पाते, लेकिन कुछ सरकारी बॉन्ड्स ऐसे एवेलेवल हैं जो महंगाई से जुड़े रिटर्न दे देते हैं।
सोना में निवेश करें
महंगाई के दौर में सोना सुरक्षित निवेश है। अक्सर महंगाई के साथ सोने का दाम बढ़ता है।
रियल एस्टेट
रियल एस्टेट भी एक अच्छा ऑप्शन है लेकिन यहां उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलता है।
किसी भी तरह का कोई भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें