ब्रेन को कैसे
रखें हेल्दी?

Health

उम्र के साथ शरीर कमजोर होने लगता है। ब्रेन पर भी इसका असर पड़ता है।

कुछ टिप्स अपनाकर आप अपने ब्रेन हेल्दी रख सकते हैं और बढ़ती उम्र के असर को रोक सकते हैं।

शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर आप न सिर्फ अपने ब्रेन को, बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं।

एक्सरसाइज करने से हार्ट तेजी से काम करता है और दिमाग तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है।

एक्सरसाइज से बॉडी में हॉर्मोंस का बैलेंस बना रहता है और ब्रेन की सेल्स को पनपने में मदद मिलती है।

नींद शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और उसे बेहतर ढंग से काम करने में मदद करती है।

हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, मस्तिष्क के आकार और स्वास्थ्य पर उसका भी असर पड़ता है।

हेल्दी ब्रेन, तेज याददाश्त और ध्यान करने की क्षमता को सुधारने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना जरूरी है।

दिमाग पर स्मोकिंग का भी बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से अल्जाइमर और डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है।

ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए मानसिक रूप से भी सक्रिय रहना जरूरी है। इसके लिए सुडोकू खेलें, पहेलियां सुलझाएं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here