Trending

 संस्कृत सीखने के 8 आसान तरीके

1. देवनागरी लिपि सीखें
संस्कृत देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। सबसे पहले इसके अक्षर और मात्राएं पहचानना सीखें। ऑनलाइन कई चार्ट और ऐप्स उपलब्ध हैं।

2. आसान शब्दों से शुरुआत करें
रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कुछ आसान शब्द जैसे नमस्ते, हां, नहीं, जल, भोजन आदि सीखना शुरू करें।

3. संस्कृत व्याकरण
 संस्कृत का व्याकरण बहुत व्यवस्थित है। धातु रूप, शब्द रूप और कारक के नियमों को धीरे-धीरे समझें। शुरुआत में बहुत गहराई में जाने की जरूरत नहीं है।

4. श्लोक और मंत्र पढ़ें
भगवद् गीता, उपनिषदों या छोटे श्लोकों को पढ़ें और उनका अर्थ समझने की कोशिश करें। इससे भाषा की लय समझ में आएगा।

5. ऑनलाइन वेबसाइट का यूज करें
आप चाहें तो ऑनलाइप एप्स की मदद ले सकते हैं, और कई वेबसाइटें संस्कृत सीखने में बहुत सहायक हो सकती हैं।

6. संस्कृत कहानियां पढ़ें
बच्चों के लिए लिखी गई सरल संस्कृत कहानियां पढ़ें। इनमें वाक्य संरचना आसान होती है और नए शब्द सीखने को मिलते हैं।

7. संस्कृत बोलने का अभ्यास करें
अगर संभव हो तो किसी ऐसे व्यक्ति के साथ अभ्यास करें जो संस्कृत जानता हो। छोटे-छोटे वाक्य बोलकर अभ्यास करें।

8. धैर्य रखें 
कोई भी नई भाषा सीखने में समय लगता है। हर दिन थोड़ा-थोड़ा अभ्यास करें और निराश न हों।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here