Trending

ये है नोट्स बनाने का टॉपर्स का तरीका!

1. माइंड मैपिंग
मेन टॉपिक को बीच में लिखकर उसके सब पॉइंट्स शाखाओं में लिखें। इस तरीके से नोट्स बनाने से चीजें याद रखना आसान होता है। क्रिएटिव लोगों के लिए याद करने का यह परफेक्ट तरीका है।

2. बुलेट पॉइंट्स
अपने नोट्स को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने के लिए लंबे वाक्यों की जगह छोटे बुलेट पॉइंट्स का इस्तेमाल करें। इससे रिवीजन के समय भी समय की बचत होती है। 

3. हाइलाइटिंग
हाइलाइट करने से आपका दिमाग विजुअल कनेक्शन बना पाता है। इसलिए जरूरी चीजों को हाइलाइट करें। इसके लिए आप अलग-अलग रंग के हाइलाइटर्स और मार्कर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4. शॉर्ट फॉर्म और सिंबल्स 
नोट्स बनाते समय अपना समय बचाने के लिए आप लंबे वाक्य की जगह उनके छोटे रूप लिखें। शब्दों को शॉर्ट फॉर्म में लिखें और सिंबल्स का उपयोग करें। 

5. प्रश्न-उत्तर शैली
नोट्स प्रश्नोत्तर शैली में बनाएं। टॉपिक को प्रश्न बनाकर लिखें और उसका उत्तर नीचे दें। यह परीक्षा के नजरिए से लाभदायक है, क्योंकि रिवीजन के समय इस तरीके से याद करना आसान हो जाता है।

6. डायग्राम और चार्ट्स
हमारा दिमाग विजुअल रिप्रेजेंटेशन को जल्दी याद कर पता है, इसलिए अपने नोट्स में फ्लोचार्ट, डायग्राम और टेबल का उपयोग करें। साइंस और हिस्ट्री में यह ज्यादा काम आएगा।

7. छोटे पैराग्राफ
बड़ी बात को छोटा करके लिखना सीखें। लंबे पैराग्राफ लिखने की जगह बात को संक्षिप्त में इस तरह लिखें कि बात का सार समझ आ जाए।

8. डिजिटल टूल्स
गूगल डॉक्स जैसे ऑनलाइन टूल्स का प्रयोग करें। कलर और इमेज के इस्तेमाल से आप नोट्स क्रिएटिव बना सकते हैं और इन्हें आसानी से सेव और शेयर कर सकते हैं।

9. समरी नोट्स
हर टॉपिक के अंत में उसका 5 से 6 लाइन का सारांश लिखें। परीक्षा से पहले यह रिवीजन के लिए बेहद काम आता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here