रूठी गर्लफ्रेंड को
पिघला देंगे ये 10 टिप्स

Trending

रोमांटिक रिलेशनशिप में छोटे-मोटे झगड़े होते
रहते हैं। रिश्ते पर इनका असर न पड़े, इसके लिए
रूठे पार्टनर को मनाने में देर नहीं करनी चाहिए।

बात जब गर्लफ्रेंड को मनाने की हो तो
लड़के अक्सर चूक जाते हैं। उन्हें समझ ही नहीं
आता कि रूठी गर्लफ्रेंड को मनाएं कैसे।

गर्लफ्रेंड रूठ जाए तो उसे मनाने के लिए
सबसे पहले उसके रूठने की वजह जानिए।
वजह पता चलते ही तुरंत आपको समझ
आ जाएगा कि आगे क्या करना है।

एक बात का ध्यान जरूर रखें कि नाराज
 गर्लफ्रेंड भले ही कितना गुस्सा करे, चिड़चिड़ाए,
लेकिन आप खुद को शांत रखें, उसके गुस्से
को बढ़ाने वाली कोई बात न कहें।

ऐसे मौके पर गर्लफ्रेंड से बात करते समय
शब्दों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करें।
एक गलत शब्द आपकी सारी मेहतन पर
पानी फेर देगा, रिश्ता डूबेगा अलग।

भले आपकी गलती न हो, लेकिन इसके
बाद भी अगर आप सॉरी बोल देंगे, तो झगड़ा
आसानी से सुलझ जाएगा। आप चाहें तो
वीडियो मैसेज भेजकर सॉरी बोल सकते हैं।

रूठे साथी को मनाने के लिए रोमांस
से ज्यादा असरदार तरीका कोई दूसरा नहीं
हो सकता। रोमांटिक बातें करिए, फिर देखिए
वह कैसे पल भर में पिघल जाएंगी।

अगर गर्लफ्रेंड आपसे बात नहीं कर रही
और मिलने को भी तैयार न हो, तो आप उनके
घर के बाहर इंतजार करें। लेकिन, ध्यान रखें कि
आपकी कोई हरकत तमाशा न बन जाए।

गर्लफ्रेंड मिलने को तैयार हो जाए, तो सॉरी
बोलने के साथ ही प्यार भरी झप्पी भी दे सकते हैं।
इससे वह अच्छा फील करेंगी और उनका
गुस्सा भी गायब हो जाएगा।

रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आप
खुद अपने हाथों से कोई स्पेशल डिश बनाकर
उन्हें खिला सकते हैं। इससे माहौल हल्का
होगा और रोमांटिक भी।

हर रिश्ते में स्पेस जरूरी है। आपको गर्लफ्रेंड के
नाराज होने की कोई वजह न समझ आ रही हो,
तब भी उन्हें थोड़ा वक्त दें। गुस्सा शांत होने दें,
बात करने के लिए पीछे न पड़ जाएं।

कई बार लड़कियां इसलिए नाराज हो जाती हैं,
क्योंकि उन्हें लगता है कि बॉयफ्रेंड को उनकी
कद्र नहीं है। उन्हें स्पेशल फील कराएं, एहसास
दिलाएं कि उनके लिए आप जरूरी हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here