दुनिया में अच्छे दोस्त बनाना आसान काम नहीं। अच्छे और सच्चे दोस्त जल्दी मिलते भी नहीं हैं। लेकिन, कुछ कदम उठाकर आप अपने दोस्तों से मजबूत रिश्ते बना सकते हैं।
किसी का इंतजार न करें। अगर आपको कोई पसंद आता है तो उससे बात करने की पहल करें। एक छोटी सी मुस्कान या हेलो भी शुरुआत के लिए काफी है।
जिन लोगों की हॉबी आपसे मिलती-जुलती हों, उनसे दोस्ती करना आसान होता है। चाहे कोई खेल हो, या क्लब, फिर यात्रा करना, एक जैसे इंट्रस्ट वाले लोगों से दोस्ती जल्दी होती है।
दिखावा न करें। जैसे आप हैं, वैसे ही रहें। ईमानदारी और सच्चाई लोगों को आपकी ओर आकर्षित करती है।
सिर्फ अपनी बातें न कहें, दूसरों की बातें ध्यान से सुनें। उन्हें समझने की कोशिश करें। लोगों को अच्छा लगता है, जब कोई उन्हें सुनता है।
अगर आप किसी की मदद कर सकते हैं तो जरूर करें। एक छोटा सा सहयोग भी रिश्ते को मजबूत बनाता है।
दोस्ती एक दिन में नहीं बनती। लोगों के साथ समय बिताएं, मिलें-जुलें और उन्हें जानें। समय के साथ रिश्ता गहरा होता है।
जो आप कहते हैं, उसे पूरा करें। अगर आप किसी से कोई वादा करते हैं तो उसे निभाएं। विश्वास दोस्ती की नींव है।
हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं। अगर कोई गलती हो जाती है तो माफ करना सीखें और उसे पकड़ कर न बैठें। रिश्ते को बचाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें