1. जल्दी उठें
सुबह जल्दी उठने से आप दिन भर तरोताजा और प्रोत्साहित रहते है। दिन की अच्छी शुरुआत के लिए सुबह जल्दी उठें।
2. पूरे दिन की प्लानिंग
टू-डू लिस्ट या प्लानर का उपयोग कर अपने पूरे दिन की योजना बना लें। इससे काम करते वक्त समय की बर्बादी नहीं होती।
3. नियमित व्यायाम करें
व्यायाम करने से ऊर्जा और फोकस दोनों बढ़ता है। इससे आप आलस्य को मात दे सकते हैं। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें और ऊर्जावान रहें।
4. संतुलित नाश्ता करें
सुबह का खाना दिन भर की ऊर्जा का बेस होता है। नाश्ते में संतुलित और सेहतमंद आहार के जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहे।
5. ध्यान भटकाने से बचें
बहुत अधिक सोशल मीडिया और फालतू स्क्रीन टाइम से बचें। इससे आप मानसिक रूप से थक सकते हैं और भटक सकते हैं।
6. टाइम ब्लॉकिंग अपनाएं
दिन भर के आपके सभी कार्यों में कितना समय लगेगा, इसका अनुमान लगाएं और उसके अनुसार हर काम के लिए समय निश्चित करें।
7. छोटे ब्रेक लें
एकसाथ बहुत सारा काम न करें। काम के बीच में थकान से बचने और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए छोटे ब्रेक लें।
8. जरूरी काम पहले करें
कौनसा कार्य कितना जरूरी है, ये पहचानें। जरूरी कामों को पहले करें। बाकी काम बाद के लिए रखें।
9. रात को रिव्यू करें
पूरे दिन के कामों को रिव्यू करें और समझें आपसे कहां चूक हुई है। इसे कैसे सुधारें, इस पर विचार करें और अगले दिन की योजना बनाएं।
10. अच्छी नींद लें
तरोताजा रहने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। 7-8 घंटे की नींद उत्पादकता बढ़ाती है। नींद पर कॉम्प्रोमाइज न करें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें