सबसे पहले तय करें कि आप किस स्किल में महारत हासिल करना चाहते हैं और आपका अंतिम लक्ष्य क्या है। आप अपनी क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें, जिन्हें पा कर सकें।
किसी भी स्किल में सुधार के लिए नियमित और निरंतर अभ्यास जरूरी है। हर दिन या सप्ताह में एक निश्चित समय निर्धारित करें और उस पर टिके रहें।
सीखने के लिए अच्छी किताबें पढ़े, ऑनलाइन ट्यूटोरियल देखें इससे आपको मदद मिलेगी।
किसी भी नई स्किल को छोटे, भागों में तोड़ें। एक बार में एक पहलू पर ध्यान केंद्रित करें और जब आप उसमें सहज हो जाएं तो अगले चरण पर बढ़ें।
नई स्किल सीखने में समय और प्रयास लगता है। निराश न हों और लगातार प्रयास करते रहें। हर कोई अलग गति से सीखता है।
गलतियां सीखने की प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा हैं। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उनसे सीखें और उन्हें सुधारने का प्रयास करें।
अपनी परफॉर्मेंस पर दूसरों से सुझाव मांगें। इससे आपको पता चल सकेगा कि आपको अभी किन चीजों में सुधार लाना है।
अपनी प्रगति को ट्रैक करें और अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाएं। अपनी प्रेरणा बनाए रखने के लिए अपने लक्ष्यों को याद रखें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें