1. कचरे को अलग-अलग करें
गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें। गीले कचरे से खाद बनाएं और सुख रिसाइकल करें। इससे कूड़े का सही निपटान आसान होता है।
2. खाने की बर्बादी कम करें
जरूर से ज्यादा खाना ना ले। जितनी भूख है उतना खाएं। बचा हुआ खाना दोबारा उपयोग में लाएं या जरूरतमंदों को दें। खाना बर्बाद नहीं करेंगे तो कूड़ा भी कम होगा।
3. रियूज की आदत डालें
पुरानी चीजों को फेंकने की जगह रियूज करने की आदत डालें। DIY या क्राफ्ट से इन्हें नया रूप दिया जा सकता है। हर बार नया खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
4. रिसाइक्लिंग को बढ़ावा दें
कागज, प्लास्टिक, मेटल जैसी चीजें रिसाइकल की जा सकती हैं। रिसाइक्लिंग सेंटर या कबाड़ी को बेचें न कि फेंकें। यह पर्यावरण और जगह दोनों बचाता है।
5. कम्पोस्ट बनाएं
बचे हुए फल, सब्जियों के छिलके, चायपत्ती से घर में खाद बनाएं। किचन वेस्ट को कूड़े में न डालें, बगीचे में डालें। यह मिट्टी के लिए अमृत होता है और कचरा घटाता है।
6. डिस्पोजेबल सामान से बचें
प्लास्टिक कप, प्लेट, स्ट्रॉ जैसी चीजों की बजाय रियूजेबल चीजें चुनें। हर बार फेंकने की चीजें कचरे का ढेर बनाती हैं। स्टील या बांस के ऑप्शन्स बेहतर होते हैं।
7. डिजिटल बिल और रसीदें अपनाएं
कागज के बिल, पोस्टर और नोट्स की जगह डिजिटल विकल्प चुनें। यह कागज का वेस्ट कम करता है और आसानी से सेव होता है। ऑनलाइन चीजें जल्दी मिलती भी हैं।
8. थोक में खरीदारी करें
हर बार छोटे पैकेट खरीदने से पैकेजिंग वेस्ट बढ़ता है। थोक में सामान लेकर प्लास्टिक और रैपर की मात्रा घटाएं। कम बार शॉपिंग में भी समय और ऊर्जा बचती है।
9. पुरानी चीजें दान करें
फटे नहीं तो कपड़े, बर्तन या खिलौने फेंकने की बजाय किसी जरूरतमंद को दें। इससे कूड़ा कम होता है। दूसरों मदद भी होगी और बर्बादी से भी बचेंगे।
10. कूड़े पर बात करें
घर, मोहल्ले और स्कूल में कूड़ा कम करने पर बातचीत करें। बच्चों को भी इसकी आदत बचपन से डालें। जागरूकता से आदतें बनती हैं और आदतों से बदलाव।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें