Trending

ब्रेकअप से उबरने के 10 स्टेप

1. अपने इमोशंस को स्वीकार करें
अपने इमोशंस को दबाने की जगह उन्हें खुलकर स्वीकार करें। भावनाओं को पहचानना ही हीलिंग की पहली सीढ़ी है। 

2. सोशल मीडिया से दूरी बनाएं
एक्स की प्रोफाइल पर नजर रखना घाव को फिर से कुरेदता है। थोड़ा ब्रेक लें, अनफॉलो या म्यूट करना ठीक है।

3. खुद को दोष न दें
ब्रेकअप के लिए अपने आप को दोष न दे। खुद को नीचा दिखाना हीलिंग को रोकता है। जो हुआ, वो एक अनुभव था, न कि आपकी कीमत का पैमाना।

4. भरोसेमंद लोगों से बात करें
अगर आपसे अकेले हैंडल नहीं हो रहा तो किसी भरोसेमंद इंसान से अपने दिल की बात कहे। शेयर करने से बोझ हल्का लगता है। कभी अकेले महसूस हो तो मदद लेना ठीक है।

5. खुद की केयर करें
ब्रेकअप के दुख में खुद को भूल न जाए। अच्छा खाना खाएं, नींद पूरी करें, खुद को आराम दें। स्ट्रेस में सेल्फ केयर भूल जाना आम है। अपने शरीर और मन को प्राथमिकता दें।

6. नई आदतें अपनाएं
कोई नई हॉबी, फिटनेस रूटीन या पढ़ाई में ध्यान लगाएं। नई चीजें करने से दिमाग को दिशा मिलती है। खाली वक्त में पुराने ख्याल न आएं, इसलिए व्यस्त रहना फायदेमंद है।

7. खुद को समय दें
हीलिंग में समय लगता है, इसे मजबूरी न समझें। हर किसी की रिकवरी स्पीड अलग होती है। जल्दबाजी से आप दर्द को नहीं हटा सकते।

8. पुरानी यादों से धीरे-धीरे दूरी बनाएं
फोटोज, गिफ्ट्स या मैसेजेज को संभालकर रखने से दिल उलझा रहता है। जो चीजें दर्द दे रही हों, उनसे दूरी बनाना जरूरी है। यह भूलना नहीं, खुद को संभालना है।

9. प्रोफेशनल हेल्प लेने से न हिचकें
अगर बहुत भारी लग रहा है तो थेरेपिस्ट से मिलना सही कदम है। थेरेपी सोचने और महसूस करने के नए तरीके सिखाती है। यह कोई कमजोरी नहीं, बल्कि साहस की निशानी है।

10. खुद को दोबारा प्यार करना सीखें
ब्रेकअप का मतलब यह नहीं कि आप प्यार के लायक नहीं हैं। अपने अंदर की अच्छाइयों को दोबारा जानें और सराहें। खुश रहना फिर से मुमकिन है, बस शुरुआत खुद से करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here