Trending

ओवरथिंकिंग से कैसे बचें?

ओवरथिंकिंग एक आम समस्या है, लेकिन कुछ आसान तरीके अपनाकर आप इससे बच सकते हैं।

जब आप महसूस करें कि आप बहुत ज्यादा सोच रहे हैं, तो अपने आसपास की चीजों पर ध्यान केंद्रित करें।

जब आप ओवरथिंकिंग कर रहे हों, तो उस पैटर्न को पहचानने की कोशिश करें। क्या आप किसी खास चीज के बारे में बार-बार सोचते हैं? क्या आपकी सोच नकारात्मक है?

अपनी सोच को पहचानना उसे नियंत्रित करने की ओर पहला कदम है। इससे ओवरथिंकिंग पर काबू पा सकते हैं।

किसी विशेष समस्या या चिंता के बारे में सोचने के लिए खुद को एक निश्चित समय दें। उदाहरण के लिए, तय कर लें कि 15 मिनट से ज्यादा उस चीज के बारे में नहीं सोचेंगे।

15 मिनट की डेडलाइन समाप्त हो जाए, तो फिर कोई दूसरा काम करना शुरू कर दें। इससे आपका ध्यान उस बात से हट जाएगा, जो आपको परेशान कर रही है।

अगर आपकी ओवरथिंकिंग किसी विशेष समस्या से जुड़ी है, तो ज्यादा सोचने के बजाए समाधान खोजने पर ध्यान केंद्रित करें।

व्यायाम आपके दिमाग को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद कर सकती है।

पर्याप्त नींद लेना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। नींद की कमी से नकारात्मक विचार और चिंताएं बढ़ सकती हैं। 

एक नियमित नींद का शेड्यूल बनाएं और आरामदायक नींद के लिए माहौल तैयार करें।

अपनी भावनाओं और विचारों को किसी भरोसेमंद दोस्त, परिवार के सदस्य या थेरेपिस्ट के साथ साझा करें। 

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here