शर्मीलेपन की परेशानियों से
कैसे बचें?

Trending

कई लोग बहुत शर्मीले होते हैं, जिसकी वजह से वे पार्टी में जाना, लोगों से मिलना-जुलना नहीं पसंद करते।

ये लोग दूसरों से बातचीत करने से भी बचते हैं। लेकिन, पर्सनल लाइफ के साथ ही करियर में भी इसके नुकसान उठाने पड़ते हैं।

कुछ टिप्स अपनाकर आप अपने शर्मीले स्वभाव को कंट्रोल कर सकते हैं और परेशानियों से बच सकते हैं।

1. स्वभाव पहचानें
यह साफ होना जरूरी है कि दूसरों से घुलमिल न पाने की वजह आपका शर्मीला स्वभाव है या फिर सोशल एंग्जाइटी।

2. सोशल स्किल्स
वीडियो और किताबों के जरिए अपनी सोशल स्किल्स डिवेलप करें, अपने आप पर भरोसा रखें।

3. खुलकर बोलें
बिना किसी से डरे, झिझके साफ-सीधे शब्दों में अपनी बात को खुलकर सबके सामने रखें।

4. बेवजह न सोचें
दिमाग से यह बात निकाल दें कि भीड़ में हर कोई आपको ही देख रहा है।

5. लोगों से मिलें
सोशल गैदरिंग में जाना शुरू करें, जिससे अभी तक बचते आएं हैं।

6. कॉन्फिडेंस बढ़ाएं
लोगों से मिलने, बात करने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ने लगेगा और पर्सनैलिटी ग्रूम होगी।

7. दूसरों को समझें
बातचीत के दौरान दूसरों को भी सुनें, उनके नजरिए को समझने की कोशिश करें।

8. सही शब्द चुनें
दोस्तों से बातचीत के दौरान अपने फेशियल एक्सप्रेशन पर ध्यान दें, सही शब्द चुनें।

9. खुद से बात करें
आईने में देखकर खुद से बात करें, इससे आपको बात करने का कॉन्फिडेंस आएगा।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here