1. कपड़े रोल करें
कपड़ों को कसकर रोल करने से वे कम जगह घेरते हैं और उनमें सिलवटें भी कम पड़ती हैं। इसलिए उन्हें मोड़कर पैक मत करें, रोल करें।
2. वैक्यूम बैग यूज करें
कपड़ों को वैक्यूम बैग में रखकर हवा निकाल देने से उनका आकार बहुत कम हो जाता है। यह खासकर जैकेट और स्वेटर जैसे भारी कपड़ों के लिए अच्छा है।
3. छोटी चीजों की पैकिंग
मोजे, अंडरवियर या छोटे एक्सेसरीज को जूतों या टोपी के अंदर रखकर जगह का सदुपयोग करें।
4. हर इंच का इस्तेमाल
बैग के कोनों और किनारों में भी छोटी-छोटी चीजें को रखें। इससे कम जगह में ज्यादा चीजें रख सकेंगे।
5. भारी सामान नीचे रखें
भारी वस्तुओं को बैग के निचले हिस्से में रखने से संतुलन बना रहता है और ऊपर रखी हल्की चीजें दबती नहीं हैं।
6. कपड़ों को सेट में पैक करें
अपने कपड़ों को सेट बनाकर एकसाथ रोल करें, फिर पैक करें। इससे आपको कपड़े ढूंढ़ने में आसानी होगी और जरूरत से ज्यादा कपड़े पैक करने से भी बचेंगे।
7. छोटे पाउच यूज करें
शैंपू, कंडीशनर और अन्य टॉयलेट्रीज के छोटे पाउच खरीदें, बड़े पैक नहीं। इससे बेवजह जगह नहीं भरेगी।
8. जरूरी चीजें ऊपर रखें
सैनिटाइजर जैसी वे चीजें जो आपको यात्रा के दौरान निकालनी पड़ सकती हैं, उन्हें बैग के सबसे बाहरी पॉकेट में रखें, अंदर नहीं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें