आपको यह स्पष्ट रूप से पता होना चाहिए कि आप किस प्रकार के वीजा के लिए आवेदन कर रहे हैं, जैसे कि छात्र वीजा, पर्यटक वीजा, कार्य वीजा।
आपने जो वीजा आवेदन पत्र भरा है, उसे ध्यान से दोबारा पढ़ें। इंटरव्यू के दौरान आपसे उसी जानकारी के बारे में पूछा जाएगा।
सुनिश्चित करें कि आपके आवेदन में दी गई सभी जानकारी सटीक और सच है। यदि कोई विसंगति है, तो उसे स्पष्ट करने के लिए तैयार रहें।
इंटरव्यू के लिए आवश्यक सभी मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां तैयार रखें।
इन दस्तावेजों में में पासपोर्ट, फोटो, आवेदन पत्र की प्रति, वित्तीय सहायता के प्रमाण, और आपके वीजा प्रकार के अनुसार आवश्यक अन्य दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।
दस्तावेजों को व्यवस्थित रखें, ताकि इंटरव्यू के दौरान आप उन्हें आसानी से प्रस्तुत कर सकें।
वीजा इंटरव्यू में आमतौर पर पूछे जाने वाले प्रश्नों की एक सूची बनाएं। इनमें यात्रा का उद्देश्य, आपका बैकग्राउंड, देश से संबंध और वापसी की योजना जैसे प्रश्न शामिल हो सकते हैं।
इन प्रश्नों के स्पष्ट और संक्षिप्त उत्तरों का अभ्यास करें। आप मॉक इंटरव्यू के लिए किसी मित्र या परिवार के सदस्य की मदद ले सकते हैं।
इंटरव्यू के दौरान शांत और आत्मविश्वास से रहें। सीधे आंखों में देखें और स्पष्ट आवाज में उत्तर दें।
वीजा अधिकारी यह जानना चाहेंगे कि आप अपनी यात्रा के बाद अपने देश वापस लौटेंगे।
इसलिए, अपने परिवार, नौकरी, संपत्ति के बारे में जानकारी देने के लिए तैयार रहें, जो यह दिखाएं कि आपके अपने देश में मजबूत संबंध हैं।
समय पर पहुंचें और प्रोफेशनल कपड़े पहनें। वीजा अधिकारी के निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें और उनके प्रति विनम्र रहें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें