कोशिश करें कि आपको पर्याप्त नींद मिले। अगर आपकी फ्लाइट रात की है, तो प्लेन में सोने की कोशिश करें। इससे आपके शरीर को नए टाइम जोन में ढलने में मदद मिलेगी।
खूब पानी पिएं, खासकर हवाई यात्रा के दौरान, क्योंकि विमान में हवा सूखी होती है। शराब और कैफीन से बचें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी को बढ़ाते हैं।
यात्रा के दौरान हल्का और पौष्टिक भोजन करें, जैसे फल, सलाद और सैंडविच। छोटे-छोटे भोजन से आपका पाचन तंत्र ठीक रहेगा और आपको एनर्जी मिलेगी।
लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने से थकान और शरीर में अकड़न हो सकती है। अगर आप बस, ट्रेन या फ्लाइट में हैं, तो बीच-बीच में खड़े होकर थोड़ा टहलें या बैठे-बैठे ही कुछ हल्की स्ट्रेचिंग करें।
अगर आप अलग टाइम जोन में यात्रा कर रहे हैं, तो पहुंचने के बाद जल्द से जल्द वहां के समय के अनुसार ढलने की कोशिश करें।
अपनी यात्रा के दौरान हर मिनट को प्लान करने की कोशिश न करें। आराम करने और घूमने के लिए भी समय निकालें। बहुत ज्यादा भागदौड़ करने से आप जल्दी थक सकते हैं।
अगर आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस हो रही है, तो 20-30 मिनट की पावर नैप ले सकते हैं। लेकिन लंबी झपकी से बचें, क्योंकि इससे आपको रात में नींद आने में दिक्कत हो सकती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें