सदियों से पानी, गुलाल और रंग से होली खेलने की परंपरा रही है। पिछले कुछ दशकों से केमिकल वाले रंगों का चलन तेजी से बढ़ा है। ये रंग स्किन और बालों के लिए घातक होते हैं।
ऐसे रंगों को छुड़ाना भी मुश्किल होता है। हालांकि कुछ घरेलू उपाय रंगों को छुड़ाने में मददगार हो सकते हैं। तो जानिए होली के रंग छुड़ाने के घरेलू नुस्खे।
होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर ऑयल या कोई मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं और डार्क कलर के फुल स्लीव्स कपड़े पहनें। जिससे आपके स्किन पर रंग ज्यादा नहीं चढ़ेगा।
नाखूनों को छोटा कर उस पर नेलपॉलिश लगाएं और होंठों पर लिप बाम या वैसलीन लगाए। जिससे इन पर रंग का असर कम हो।
इसके अलावा अपने बालों को कस कर बांध ले या कवर कर लें। जिससे बालों में रंग न पड़े। और आंखों को रंग से बचाने के लिए चश्मा लगा ले।
होली में स्किन ड्राई न हो इसके लिए अधिक से अधिक पानी पिए। जिससे रंग से स्किन न फटे।
हमेशा रंग लगे चेहरे को ताजे पानी से धोएं। कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। गर्म पानी से स्किन का रंग गाढ़ा हो सकता है और उसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।
अगर चेहरे पर ज्यादा गहरा रंग लगा है तो एक चुटकी हल्दी में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर करीब 15 मिनट लगाए रखें। इसके बाद धो लें। इससे रंग कुछ ही देर में छूट जाएगा।
अगर चेहरे का रंग आसानी से नहीं छूट रहा है तो मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बना लें। इसमें नींबू की कुछ बूंदें डालें। इसे चेहरे पर करीब 15 मिनट लगाकर रखें। इसके बाद धो लें।
नींबू, बेसन और दूध का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे गाढ़े रंग को छुड़ाने में मदद मिलती है।
कच्चे पपीते को घिसने के बाद उसमें दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं। इससे रंग आसानी से छूट सकता है।
ध्यान रखें कि चेहरा धुलने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें क्योंकि रंग की वजह से स्किन ड्राई हो सकती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें