चीनी की लत से छुटकारा पाना मुश्किल लग सकता है, लेकिन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप इसे कम कर सकते हैं।
एक साथ चीनी छोड़ना मुश्किल हो सकता है। धीरे-धीरे मीठे का सेवन कम करें। अपनी चाय या कॉफी में चीनी की मात्रा धीरे-धीरे घटाएं।
प्रोटीन और फाइबर आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे मीठा खाने की इच्छा कम होती है। अंडे, दालें, चना, दही, फल और सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें।
कभी-कभी हमें लगता है कि हमें मीठा खाने की इच्छा हो रही है, लेकिन असल में हमें सिर्फ प्यास लगी होती है। हर दिन पर्याप्त पानी पीने से न केवल आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलेगी बल्कि मीठे की क्रेविंग भी कम होगी।
नींद की कमी शरीर में हार्मोन असंतुलन पैदा कर सकती है, जिससे चीनी की क्रेविंग बढ़ सकती है। हर रात 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।
तनाव भी मीठा खाने की इच्छा को बढ़ा सकता है। योग, ध्यान, या अपनी पसंद की कोई भी एक्टिविटी करके तनाव को कम करने का प्रयास करें।
जब आपको मीठा खाने की इच्छा हो, तो ताजे फल खाएं। फल प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं और उनमें फाइबर और पोषक तत्व भी होते हैं, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
प्रोसेस्ड फूड में अक्सर बहुत अधिक चीनी होती है। जितना हो सके घर का बना खाना खाएं और पैकेटबंद फूड से बचें।
चीनी की जगह कुछ स्वस्थ ऑप्शन का यूज करें। डार्क चॉकलेट भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाएं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें