1. हर महीने का बजट बनाएं
अपनी इनकम और खर्चों को ध्यान में रखते हुए एक बजट बनाएं। जरूरी और गैर जरूरी चीजों को अलग करें। बजट से बाहर खर्च न करें, चाहे कुछ भी हो।
2. अनावश्यक चीजें खरीदने से बचें
खरीदारी करने से पहले एक बार जरूर सोचे। जिन चीजों की जरूरत नहीं है उनकी खरीदारी करने से बचे। आज की बचत ही कल की कमाई है।
3. UPI और कार्ड से खर्च पर नजर रखें
अपने डिजिटल ट्रांजैक्शंस का ट्रैक रखें। अंधाधुन ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करके खर्च करना पैसों में आग लगा देता है। बैंक ऐप्स या एक्सेल शीट से खर्च मॉनिटर करें।
4. खाने-पीने में प्लानिंग करें
बाहर खाने के बजाय घर का बना खाना खाएं। हफ्तेभर का किराना एक बार में लें और वेस्टेज से बचें। लंच बॉक्स ले जाना एक बड़ा सेविंग है। पेट भी भरेगा, जेब भी बचेगी।
5. EMI और क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल करें
EMI और क्रेडिट कार्ड के जरिए इतना खर्चा ना करें कि चुकाने ही न पाएं। ब्याज वाले डिफॉल्ट से बचने की आदत बनाएं। EMI को अपनी आमदनी का छोटा हिस्सा ही बनाएं।
6. ऑटोमैटिक सेविंग शुरू करें
हर महीने की सैलरी से पहले से तय राशि सेविंग अकाउंट या FD में डालें। ऑटो डेबिट से पैसा अलग करना आसान होता है। बचे हुए पैसे से खर्च करें, पर वो भी सोच समझकर।
7. पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कारपूल अपनाएं
हर दिन ओला-उबर के बजाय मेट्रो या बस इस्तेमाल करें। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ वाहन शेयर करें। ईंधन और पार्किंग दोनों की बचत होगी। सफर भी होगा, खर्च भी कम होगा।
8. ब्रांड के टैग के पीछे न भागे
हर चीज ब्रांडेड लेना जरूरी नहीं, लोकल विकल्प भी अच्छे होते हैं। कई बार वही क्वालिटी सस्ते में मिल जाती है। खासकर कपड़े, ग्रॉसरी और गैजेट्स में।
9. फालतू सब्सक्रिप्शन बंद करें
नेटफ्लिक्स, ऐप्स, जिम या मैगजीन, जो आप इस्तेमाल नहीं करते, उसे कैंसल करें। हर महीने छोटा खर्च बड़ा बन सकता है। सिर्फ जरूरी सेवाओं पर पैसा लगाएं।
10. सेल्फ-कंट्रोल जरूरी
इंस्टाग्राम या यूट्यूब देखकर खरीदारी न करें। इमोशनल स्पेंडिंग को समझें और रोकें। खुद से पूछें, "क्या ये जरूरी है?"
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें