बदलें ये 10 आदतें, बचेगी धरती

Trending

साल दर साल धरती गर्म होती जा रही है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं और पर्यावरण बिगड़ रहा है।

धरती को बचाना चाहते हैं तो अपनी आदतों और लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव कर अपना योगदान दे सकते हैं।

1. पानी प्यूरिफाई करने के लिए RO की जगह UF या UA वॉटर प्यूरिफायर यूज करें। RO ज्यादा पानी बर्बाद करता है।

2. किचन के सामान के साथ बार-बार पेपर नैपकिन न खरीदें। इसकी जगह कपड़े के रुमाल का इस्तेमाल करें।

3. घर में सोलर वॉटर हीटर इंस्टॉल करवा लें। नहाने, बर्तन धोने के लिए इसे यूज करें।

4. कोई किताब, कपड़े सिर्फ कुछ ही समय के लिए चाहिए तो नया खरीदने की बजाए दोस्तों से उधार मांग लें।

5. घर के सामान, सब्जियां बल्क में खरीद लें, ताकि बार-बार पैकेजिंग न करनी पड़े।

6. गाड़ी में हमेशा कपड़े का थैला रखें। बाजार से सामान पॉलीथिन की बजाय थैले में लेकर आएं।

7. पार्टी में डिस्पोजेबल प्लेट्स की जगह घर के बर्तनों या पत्तलों का इस्तेमाल करें।

8. होटल, रेस्त्रां में बोतलबंद पानी की बजाए नॉर्मल फिल्टर्ड पानी इस्तेमाल करें।

9. शॉवर की जगह बाल्टी से नहाएं। शॉवर में पानी ज्यादा बर्बाद होता है।

10. जहां तक संभव हो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करें, पैदल चलें।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here