व्हॉट्सऐप स्कैम से
बचाएंगे 5 टिप्स

Utility

व्हॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा
इस्तेमाल होने वाला ऐप है, यही वजह है कि
स्कैमर्स ने WhatsApp पर भी लोगों को
जाल में फंसाना शुरू कर दिया है।

इन साइबर ठगों से अपना पैसा बचाना
आसान नहीं है। इसके लिए आपको कई
बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

व्हॉट्सऐप पर कोई भी अनजान व्यक्ति
आपसे बातों ही बातों में निजी जानकारी जानने
का प्रयास करे तो समझ जाएं कि कोई
आपको फंसाने की कोशिश कर रहा है।

स्कैमर्स अक्सर लोगों को लॉटरी जीतने,
पैसे जीतने या फिर रिवॉर्ड्स का लालच
देकर ठगते हैं।

व्हॉट्सऐप पर आपको किसी अनजान
नंबर से कोई लिंक या फिर अटैचमेंट फाइल
आई है, तो उसपर क्लिक मत बचें।

ऐसे लिंक और फाइल में वायरस हो सकता है
जो आपके लैपटॉप और मोबाइल में घुसकर
आपकी निजी जानकारियां चुरा सकता है।

कोई भी अनजान व्यक्ति आपके व्हॉट्सऐप
अकाउंट को एक्सेस न कर पाए, इसके लिए
सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर जरूर लगाएं।

व्हॉट्सऐप यूजर्स को टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन
फीचर की सुविधा देता है।

किसी अनजान नंबर से आपको व्हॉट्सऐप
पर स्कैम मैसेज आता है तो तुरंत चैट बॉक्स
में राइट साइड में ऊपर की तरफ नजर आ
रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।

इन डॉट्स पर टैप करने के बाद आपको
सबसे नीचे More ऑप्शन में उस नंबर के
खिलाफ रिपोर्ट करने का विकल्प मिल जाएगा।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here