एफिडेविट पर
सिग्नेचर कैसे करें
Trending
एफिडेविट पर साइन करने से पहले
उसमें लिखी गई बातों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
अगर किसी तरह की गलती दिखे तो ठीक
करने के बाद ही साइन करें।
अधिकतर मामलों में एफिडेविट को
गवाह के सामने ही साइन किया जाता है।
गवाह इसे अटेस्ट करते हैं कि उनके सामने
आपने हस्ताक्षर किया है और आपने एफिडेविट
में दर्ज बातों को समझा है।
जब भी एफिडेविट पर सिग्नेचर करते हैं
तो ध्यान रखें कि वही सिग्नेचर करें जैसा कि
आपने ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स में किया है।
आमतौर पर पासपोर्ट या ड्राइविंग
लाइसेंस में दर्ज सिग्नचेर जैसा ही एफिडेविट
पर सिग्नेचर करना चाहिए।
अगर एफिडेविट और ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स
में दर्ज सिग्नेचर अलग-अलग होंगे तो
एफिडेविट लीगल नहीं रह पाएगा।
एफिडेविट पर वही तारीख होनी चाहिए
जिस तारीख को इस पर हस्ताक्षर किया गया है।
इसकी वैधता तभी रह पाती है।
Sworn या Affirm दो तरह से एफिडेविट
पर व्यक्ति अपना स्टेटमेंट देता है। व्यक्ति
शपथ लेता है या फिर वचन देता है कि एफिडेविट
में जो भी कह रहा वो पूरी तरह सत्य है।
कोर्ट इसमें अंतर नहीं देखता कि Sworn है
या Affirm स्टेटमेंट है। हालांकि एफिडेविट में
दोनों में से कोई एक ही होना चाहिए।
सामान्य रूप से एफिडेविट पर हस्ताक्षर
वही करता है जो स्टेटमेंट दे रहा है।
लेकिन एफिडेविट पर हस्ताक्षर लीगल या
एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसिडिंग्स पर निर्भर करता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here